Himachal Weather Update Today:
हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का दौर लगातार जारी है। शनिवार दोपहर को प्रदेश की राजधानी शिमला में झमाझम बारिश हुई। धर्मशाला सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में भी बारिश दर्ज की गई। जनजातीय जिले किन्नौर के ऊंचे क्षेत्रों में भी बर्फबारी का क्रम जारी है। किन्नौर, लाहौल सहित ऊंटी चोटियों में हिमपात हुआ।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कई क्षेत्रों में शनिवार को तेज हवाएं और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट रहेगा। विभाग के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 10 अप्रैल तक मौसम खराब बना रहेगा। 5 से 9 अप्रैल तक प्रदेश के कई भागों में बादल जमकर बरसेंगे। 7 व 8 अप्रैल को भी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल पर भी बर्फबारी हो रही है। रोहतांग दर्रा समेत अन्य ऊंचे इलाकों में भी बर्फबारी का दौर जारी है जबकि मनाली और आसपास के इलाकों में बारिश होने से ठंडक का अहसास हो रहा है। पुलिस ने पर्यटकों व आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एडवाजरी जारी की है। पुलिस ने फोर बाई टू वाहनों तथा दोपहिया वाहनों को सोलंग बैरियर से आगे जाने पर रोक लगा दी है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि यदि अत्यंत आवश्यक हो तभी ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर यात्रा करें और ऐसे में केवल फोर बाई फोर वाहनों का ही उपयोग करें। साथ ही मौसम एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करें।
अन्य ख़बरें जानें-
Rashmika Mandanna To Present Anime Awards 2026 In Tokyo
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



