Sonam Wangchuk Released:
सोनम वांगचुक की हिरासत को केंद्र सरकार ने रद्द करने का फैसला किया है। गृह मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए लिया गया है। गृह मंत्रालय का कहना है कि, वांगचुक की हिरासत खत्म करने का फैसला किया गया, ताकि सभी संबंधित पक्षों के साथ रचनात्मक और सार्थक बातचीत आगे बढ़ सके।
क्यों हुए थे गिरफ्तार?
लद्दाख में 24 सितंबर 2025 को कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति बनने के बाद 26 सितंबर 2025 को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर वांगचुक को NSA के तहत हिरासत में लिया गया था। वांगचुक इस कानून के तहत तय हिरासत अवधि का लगभग आधा समय पहले ही पूरा कर चुके थे। इस मामले में इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने भी दखल दिया था। 26 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने वांगचुक की हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर अंतिम सुनवाई के लिए 10 मार्च की तारीख तय की थी। कोर्ट ने यह भी सवाल उठाया था कि क्या उनके भाषण और सोशल मीडिया पोस्ट को वास्तव में भड़काऊ माना जा सकता है और क्या उनका 24 सितंबर 2025 को लेह में हुई हिंसा से कोई सीधा संबंध है। सरकार का कहना है कि अब आगे का रास्ता संवाद और आपसी समझ से ही निकलेगा, ताकि लद्दाख में शांति और विकास दोनों बनाए रखे जा सकें।
अन्य ख़बरें जानें-
BJP Rally in Moga: मोगा में BJP रैली, केंद्रीय मंत्री अमित शाह होगें शामिल
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



