Delhi News: दिल्ली के द्वारका में सनसनीखेज मामला, बेटे ने मां को मारी गोली

Delhi News: दिल्ली के द्वारका सेक्टर-23 थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 25 वर्षीय बेटे ने अपनी मां…

Delhi News: दिल्ली के द्वारका सेक्टर-23 थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 25 वर्षीय बेटे ने अपनी मां को गोली मार दी. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. महिला का इलाज जारी है.

द्वारका के एडिशनल डीसीपी निशांत गुप्ता ने बताया कि 20 अप्रैल को रात करीब 1 बजे द्वारका सेक्टर-23 पुलिस स्टेशन को एक अस्पताल से कॉल आई. अस्पताल ने बताया कि धुलिसिरस गांव की 52 वर्षीय महिला को गोली लगी है. जब पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची तो घायल महिला और उसके पति ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. उन्होंने बताया कि महिला जब घर का मुख्य दरवाजा बंद कर रही थी, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे गोली मार दी.

पुलिस के अनुसार, अभिषेक का पहले से ही लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ पहले से ही 6 मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, महिलाओं के खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं. इसके अलावा, वह इस मामले में भी पूरी तरह लापरवाह दिखे.

जांच के दौरान अभिषेक द्वारा दी गई जानकारी पर पुलिस ने हथियार बरामद कर लिया. इसके अलावा एक गीला कपड़ा भी मिला है, जिसके बारे में संदेह है कि इसका इस्तेमाल खून साफ ​​करने के लिए किया गया था. यह साक्ष्य पुलिस के लिए जांच में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *