Manipur Violence:
मणिपुर के उखरूल जिले में एक बार फिर हिंसा भड़कने से हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। लिटन सारेइखोंग गांव में सशस्त्र बदमाशों द्वारा घरों में आगजनी और फायरिंग (Manipur Violence) की घटनाओं के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए प्रशासन ने जिले में कर्फ्यू लगा दिया है

और इंटरनेट सेवाओं को पांच दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। हिंसा के दौरान करीब 30 खाली पड़े घरों को आग लगा दी गई और इस दौरान गोलियां भी चलीं। हालात को देखते हुए सरकार ने पांच दिनों के लिए इंटरनेट बंद करने का फैसला किया है।
कई राउंड हवाई फायरिंग-
सूत्रों के अनुसार, सशस्त्र समूहों ने उखरूल जिले के पहाड़ी इलाकों के पास हवा में कई राउंड फायरिंग की, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया। लिटन सारेइखोंग गांव में कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया। अचानक हुई इस हिंसा से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जरूरी सामान लेकर पड़ोसी कांगपोकपी जिले की ओर भागने लगे।
Manipur Violence, 12 लगी आग-
पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब 12:10 बजे के. लुंगविराम गांव में एक घर में आग लगने की घटना सामने आई, जिससे मकान को आंशिक नुकसान पहुंचा। सुरक्षा बलों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।



