Sirmour Fire Incident: हिमाचल के नौहराधार में आग लगने से दर्दनाक हादसा, 3 मासूमो समेंत छह की मौत जानिए क्या रहा कारण ?

Himachal Fire Incident Sirmour: हिमाचल के सिरमौर जिले के नौहराधार की घंडूरी पंचायत के तलांगना में देर रात हुए भीषण अग्निकांड (Sirmour Fire Incident) ने…

Himachal Fire Incident Sirmour:

हिमाचल के सिरमौर जिले के नौहराधार की घंडूरी पंचायत के तलांगना में देर रात हुए भीषण अग्निकांड (Sirmour Fire Incident) ने छह लोगों का जीवन छीन लिया है. इस हादसे में घर में सो रहे तीन बच्चों के साथ कुल छह लोग जिंदा जल गए. बताया जा रहा है कि हादसा सुबह के समय हुआ.

तीन बच्चों की भी जलकर मौत-

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अग्निकांड में विजय सिंह, भीम सिंह व मीन सिंह के घर जलकर राख हो गए. इंद्रा देवी पत्नी स्वर्गीय यशवंत सिंह का घर भी अग्निकांड में जल गया. इस दर्दनाक हादसे में माघी त्योहार मनाने के लिए मायके आईं इंद्रा की दो बेटियां, उनके तीन बच्चे और एक दामाद की भी जिंदा जलकर मौत हो गई. दूसरा दामाद लोकेंद्र(42) पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी गांव विजर अग्निकांड में घायल हुआ है जिसका सीएचसी नौहराधार में उपचार चल रहा है.

Sirmour Fire Incident, धमाके के बाद लगी आग-

लोकेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने ससुराल गांव तलांगना में माघी पर्व में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ गया. साथ में साली व उसका पति भी आए थे. बुधवार रात करीब 11:00 बजे सभी लोग खाना खाकर सो गए. इसके बाद सुबह करीब 3:00 बजे कमरे में धुआं फेल गया और रसोई में जोरदार धमाका हुआ. धमाके के बाद मकान में आग लग गई. इसके अतिरिक्त इंद्रा देवी की पशुशाला में भी आग लग गई, जिसमें दो गाय व एक बछड़ा भी जिंदा जल गया.

मृतकों की पहचान-

मृतकों की पहचान नरेश कुमार(50) पुत्र दुर्गा राम निवासी गांव टपरोली , तृप्ता(44 ) पत्नी नरेश कुमार निवासी गांव टपरोली नौहराधार, कविता(36) पत्नी लोकेंद्र निवासी गांव कुमड़ा जिकनीपुल नेरवा, कृतिका(13) पुत्री लोकेंद्र निवासी गांव विजर देवत नेरवा जिला, सारिका(13) पुत्री लोकेंद्र निवासी गांव विजर, और कार्तिक(3) पुत्र लोकेंद्र निवासी गांव विजर की गई है.

अन्य खबरें जानें-

 Ludhiana Court Complex ਨੂੰ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਮਿਲੀ ਧਮਕੀ, ‘ਮਾਨਵ ਬੰਬ’ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਦਾ ਜ਼ਿਕਰ, ਸੁਰੱਖਿਆ ਏਜੰਸੀਆਂ ਹਾਈ ਅਲਰਟ ‘ਤੇ

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *