Pb & Hr High Court To Singer Badshah: सिंगर बादशाह को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से राहत, कोर्ट ने कहा- फिलहाल गिरफ्तारी की आवश्यकता नहीं 

Pb & Hr High Court To Singer Badshah मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट राहत मिली है। उनकी याचिका पर सुनवाई…

Pb & Hr High Court To Singer Badshah: सिंगर बादशाह को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से राहत, कोर्ट ने कहा- फिलहाल गिरफ्तारी की आवश्यकता नहीं 

Pb & Hr High Court To Singer Badshah

मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट राहत मिली है। उनकी याचिका पर सुनवाई के दौरान हरियाणा पुलिस ने अदालत को बताया कि बादशाह जांच में शामिल हो चुके हैं और फिलहाल उनकी गिरफ्तारी की कोई आवश्यकता नहीं है। इसके साथ ही पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके खिलाफ जारी लुकआउट नोटिस को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

बादशाह ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर अपने खिलाफ जारी लुकआउट नोटिस को रद्द करने और हरियाणा महिला आयोग द्वारा की जा रही कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की थी। गौरतलब है कि ‘टटीरी’ गीत के आपत्तिजनक बोल पर छिड़े विवाद में रैपर बादशाह की मुश्किलें बढ़ गई थीं। महिला आयोग ने बादशाह की गिरफ्तारी के लिए पानीपत व पंचकूला पुलिस को आदेश जारी किया था। हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी बॉलीवुड गायक को नोटिस भेजकर तलब किया। बादशाह के साथ निर्देशकों को भी आयोग ने सात दिन में अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए थे। बादशाह का टटीरी गाना एक मार्च को रिलीज हुआ था।

अन्य ख़बरें जानें-

Indian Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट लगातार जारी

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *