Silver Price Hike Today:
चांदी ने अपनी चमक दिखानी शुरू कर दी। आज भारी तेजी के साथ को चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई। जो महीने की मजबूत तेजी को दर्शाता है। खास बात यह (Silver Price Hike Today) रही कि 29 जनवरी को ही चांदी ने जनवरी का अधिकतम स्तर 4,06,863 रुपये को छू लिया। 1 जनवरी से लेकर 29 जनवरी तक 162000 रुपये से अधिक महंगी हो गई।
1 जनवरी का Rs.2,38,000 का स्तर पूरे महीने का न्यूनतम दाम रहा। लेकिन चांदी के गहने खरीदने वालों के लिए लगातार दुख दिन सामने आ रहे हैं। कुल मिलाकर जनवरी में चांदी का प्रदर्शन पूरी तरह चांदी को चांद पर पहुंचा दिया। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज चांदी की कीमत 4,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।
क्या है इसके मुख्य कारण-
बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव और ग्लोबल संकेतों से सेफ-हेवन एसेट्स की मांग बढ़ी। MCX पर चांदी 4% बढ़कर 4,00,780 रुपये के नए हाई पर पहुंच गई। यह तेजी तब आई जब खबरें आईं कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ मिलिट्री कार्रवाई की धमकी दी है। साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मजबूत पॉलिसी और कमजोर डॉलर ने भी कीमती धातुओं को सपोर्ट किया। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि दिसंबर में महंगाई अभी भी सेंट्रल बैंक के 2% के टारगेट से काफी ऊपर रहने की संभावना है।
Silver Price Hike Today, ग्लोबल बाजारों में चांदी-
ग्लोबल बाजारों में चांदी की कीमतें $120 प्रति औंस के करीब पहुंच गईं। स्पॉट चांदी 1.1% चढ़कर $117.87 प्रति औंस हो गई, जबकि सेशन की शुरुआत में यह रिकॉर्ड हाई $119.34 पर पहुंची थी। इस साल अब तक इस सफेद धातु में 60% से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई है, जिसे सोने के सस्ते विकल्पों के लिए निवेशकों की मज़बूत मांग, लगातार सप्लाई की कमी और मोमेंटम-ड्रिवन खरीदारी से सपोर्ट मिला है।
अन्य ख़बरें जानें-
ਸ਼੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ: ਬਠਿੰਡਾ ਰੋਡ ‘ਤੇ ਸੂਏ ਵਿੱਚੋਂ ਮਿਲੇ 3 ਭਰੂਣ; ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਫੈਲੀ ਸਨਸਨੀ
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE
https://www.youtube.com/live/ITi5zQSOKhQ?si=CDFvpfqYNixtkzGF



