Shopian Encounter: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी , 1 आतंकी ढेर

ShopianTerrorist Encounter: नए साल के पांचवें दिन कश्मीर घाटी में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. इसमें एक आतंकवादी मारा गया है. बता…

ShopianTerrorist Encounter: नए साल के पांचवें दिन कश्मीर घाटी में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. इसमें एक आतंकवादी मारा गया है. बता दें कि ये मुठभेड़  शोपियां जिले में शुक्रवार (5 जनवरी) तड़के चोटीगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शुरू हुई थी. इसके बाद आतंकवादी जगंल में छिप गए. कई घंटे तक पुलिस और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसके बाद एक आतंकी ढेर हुआ.

मिली जानकारी के मुताबिक,  मरने वाले आतंकवादी की पहचान बिलाल भट्ट निवासी ेक चोलन शोपियां के रूप में हुई है. आरोपी लश्कर के पहनावे में था. सुरक्षा बलों का इलाके में सर्च अभियान अभी भी जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *