Shimla: शिमला के संजौली मस्जिद की मंजिल हटाने काम शुरू, जानिए क्यों रूका था काम और कितनी कितनी मंजिलों को हटाया जाएगा?

Sanjauli Mosque Demolition: हिमाचल के शिमला की बहुचर्चित संजौली मस्जिद की ऊपरी मंजिल को गिराने का काम शुरू किया गया है. पहले इसकी दो मंजिलों…

Sanjauli Mosque Demolition:

हिमाचल के शिमला की बहुचर्चित संजौली मस्जिद की ऊपरी मंजिल को गिराने का काम शुरू किया गया है. पहले इसकी दो मंजिलों को हटाया गया था. एक मंजिल को अभी हटना बाकी था. मंजिल को गिराने के लिए बजट को विभाग से मंजूरी मिल गई है. यह कार्य कुछ कागजी कार्यवाही पूरी नहीं होने की वजह से रूका था. अब इसे गिराने का कार्य शुरू हो गया है. वक्फ बोर्ड के मुताबिक एक महीने के भीतर ही भवन की अवैध घोषित की गई तीनों मंजिलों को हटाने का काम पूरा हो जाएगा.

बजट की कमी के कारण रुका था काम-

प्रदेश के बोर्ड के राज्य संपदा अधिकारी केडी मान ने बताया कि, पहले ही नगर निगम आयुक्त कोर्ठ से ऊपर की अवैध घोषित की गई तीनों मंजिलों को हटाने की बात कही थी. पहले डेढ़ मंजिल को हटा दिया गया था. बजट की कमी के कारण यह काम रुक गया था. अब बजट की मंजूरी दे दी है. इसके बाद यह काम दोबारा शुरू किया गया है. इसके लिए संजौली मस्जिद कमेटी का सहयोग भी लिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि निचली दो मंजिलें पर प्रदेश हाईकोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिए हैं.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *