एस.सी. कमीशन ने नाबालिग लड़की के साथ मारपीट करने के मामले में सू-मोटो नोटिस लिया

चंडीगढ़, 04 फरवरी :  पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने मुक्तसर साहिब जिले में एक अनुसूचित जाति से संबंधित नाबालिग…

एस.सी. आयोग द्वारा दलित छात्र को प्रवेश न देने के मामले में राजिंदर कॉलेज बठिंडा की प्रिंसिपल तलब

चंडीगढ़, 04 फरवरी :  पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने मुक्तसर साहिब जिले में एक अनुसूचित जाति से संबंधित नाबालिग लड़की के साथ मारपीट के मामले में स्वतः संज्ञान (सू-मोटो नोटिस) लिया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन श्री जसवीर सिंह गढ़ी के ध्यान में एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के माध्यम से आया है। उन्होंने बताया कि आयोग ने पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग एक्ट 2004 की धारा 10 के (2) (एच) के तहत इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस कप्तान श्री मुक्तसर साहिब से इस मामले संबंधी जानकारी उप-कप्तान पुलिस के माध्यम से आयोग के कार्यालय में दिनांक 10 फरवरी, 2026 तक तलब की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *