Sangrur Murder:
संगरूर में 17 जनवरी को ऑफिसर सरबजीत कौर और उनकी मां की कार में आग लगने से हुई मौत के मामले ने बड़ा मोड़ ले लिया है। बताया जा रहा है कि यह एक मर्डर था। जानिए क्या है सारा मामला।
गाड़ी में जलने से हुई थी दोनों की मौत-
हाल ही में, 17 जनवरी को सुलार घराट के पास नहर के पास पुलिस ऑफिसर सरबजीत कौर और उनकी मां की कार में आग लगने से हुई मौत हुई थी। सरबजीत कौर और उनका भाई दोनों पुलिस में काम करते थे। बताया जा रहा है कि उनके जीजा ने फिल्मी स्टाइल में अपनी ही मां और बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। नहर के किनारे एक जली हुई गाड़ी मिली। इसमें मां-बेटी दोनों की लाशें मिलीं। मां-बेटी दोनों किसी रिश्तेदार के घर जा रही थीं। इस दौरान गाड़ी सड़क पर एक पेड़ से टकराई और आग लग गई जिससे दोनों जल गईं।
प्रॉपर्टी के मामले में की हत्या –
लेकिन बड़ा सवाल यह था कि मां-बेटी इतनी सुबह 3 बजे क्यों निकलीं?? वे कोहरे और अंधेरे में नहर के किनारे सुनसान सड़क पर क्यों जा रहे थे?? इन सवालों के बाद पुलिस को शक हुआ। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस में काम करने वाले भाई ने प्रॉपर्टी के मामले में अपनी ही मां और बहन की हत्या कर दी थी और उन्हें कार में डालकर आग लगा दी थी ताकि यह एक्सीडेंट लगे। फाइनेंस मिनिस्टर हरपाल चीमा और SSP संगरूर इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।



