ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी अगली फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं । खबर है कि इस फिल्म में सलमान खान के साथ प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आएंगी ।
इस फिल्म से प्रियंका बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं । आपको बता दें कि सलमान और प्रियंका एक साथ लगभग 10 साल बाद साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे ।
सलमान के साथ नजर आएंगी प्रियंका
प्रियंका इस फिल्म से लगभग 2 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं ।आपको बता दें प्रियंका चौपड़ा आखिरी बार 2016 में फिल्म जय गंगाजल में नजर आई थीं । इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड की फिल्मो और सीरीयल्स में काम किया । जल्द ही प्रियंका इस फिल्म की शूटिंग के लिए स्वदेश लौटने वाली हैं ।




