Salman Khan Death Threat: सलमान खान को फिर मिली धमकी; कार को बम से उड़ाने की चेतावनी, FIR दर्ज

Salman Khan receives another death threat: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. इस बार…

Salman Khan receives another death threat: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. इस बार मुंबई के वर्ली परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भरा मैसेज भेजा गया है. इसमें एक्टर को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई है.

धमकी देने वाले ने सलमान की कार को बम से उड़ाने की भी धमकी दी है. इस घटना के बाद वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. संदेश कहां और कैसे भेजा गया? इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है.

पिछले साल घर के बाहर गोलीबारी हुई थी
पिछले साल 14 अप्रैल की सुबह बाइक सवार दो हमलावरों ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पांच गोलियां चलाई थीं. इस गोलीबारी में एक गोली सलमान के घर की दीवार पर भी लगी, जिससे घर का जाल टूट गया था. गोलीबारी के बाद हमलावर बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए.

घटना की जांच के दौरान गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने वाला एक फेसबुक पोस्ट भी सामने आया. पुलिस के अनुसार, यह पोस्ट कथित तौर पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई द्वारा अपलोड की गई थी. इस हमले के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई.

दोनों शूटरों को गुजरात से गिरफ्तार किया गया
सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले दो लोगों विक्की गुप्ता (24 वर्ष) और सागर पाल (21 वर्ष) को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि घटना को अंजाम देने से पहले उन्होंने तीन बार अभिनेता के घर की टोह ली थी.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *