Pahalgam Terrorist attack: पहलगाम आतंकी हमले पर सलमान खान और शाहरुख खान ने जताया दुख, कहा- ‘निर्दोषों को बनाया जा रहा निशाना’

Pahalgam terrorist attack news: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर एक के बाद एक सितारों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. शाहरुख खान…

Pahalgam terrorist attack news: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर एक के बाद एक सितारों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. शाहरुख खान के बाद अब सलमान खान ने भी इस दिल दहला देने वाले हमले पर पोस्ट किया है. सलमान खान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि निर्दोष लोगों को मारना पूरी दुनिया को मारने जैसा है.(Salman Khan and Shahrukh Khan expressed grief over the Pahalgam terrorist attack)

सलमान खान (Salman Khan) ने एक्स पर लिखा ‘कश्मीर जिसे स्वर्ग कहा जाता है, नर्क में बदल रहा है।’ निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. किसी निर्दोष की हत्या करना पूरे ब्रह्मांड की हत्या करने जैसा है. शाहरुख खान ने भी पहलगाम आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है और इसे जघन्य अपराध बताया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में लिखा- ‘पहलगाम में हुई हिंसा और अमानवीय कार्रवाई से मैं दुखी हूं और मेरे लिए अपने गुस्से को शब्दों में बयां करना मुश्किल है।’

ऐसे समय में हम केवल ईश्वर से प्रार्थना कर सकते हैं तथा प्रभावित परिवारों के लिए प्रार्थना कर सकते हैं तथा अपनी गहरी संवेदना व्यक्त कर सकते हैं. आइए हम एक राष्ट्र के रूप में एकजुट हों, मजबूत बनें और इस जघन्य अपराध के लिए न्याय की मांग करें.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते मंगलवार, 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने पर्यकटकों पर हमला किया. इस हमले में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि, अन्य लोग घायल हुए हैं. इस हमले के बाद लोगों में रोष देखने को मिल रहा है. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है. इसके साथ ही गंभीर रूप से घायलों को 2-2 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *