T 20 World Cup SA vs AFG:
टी 20 विश्व कप में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज कांटे की टक्कर में दक्षिण अफ्रीका ने डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान को मात दे दी। दोनों टीमों ने 20-20 ओवर के खेल के बाद 187-187 रन बनाए थे। मैच टाई रहने पर सुपर ओवर में पहुंचा था। इसके बाद अफगानिस्तान ने पहले सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने भी 17 रन बना डाले। सुपर ओवर में स्कोर टाई रहने के बाद मैच दूसरे सुपर ओवर में पहुंचा।
रोमंचक मुकावले में 6 गेंदों में 23 रन-
दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने शुरुआती दो गेंद में कोई रन नहीं बनाए। इसके बाद गुरबाज बल्लेबाजी के लिए आए और अगली तीन गेंद पर तीन छक्के लगाए। ऐसे में केशव महाराज की आखिरी गेंद पर अफगानिस्तान को छह रन चाहिए थे। फिर महाराज ने वाइड गेंद फेंकी। ऐसे में अफगानिस्तान को मैच टाई कराने के लिए चार रन और जीत के लिए पांच रन चाहिए थे। हालांकि, आखिरी गेंद पर गुरबाज कैच दे बैठे और आउट हो गए। ऐसे में अफगानिस्तान की टीम हार गई। यह हार अफगानिस्तान के लिए दिल तोड़ देने वाली है। गुरबाज मैच के बाद भावुक दिखे।
दक्षिण अफ्रीका ने रखा 23 रनों का लक्ष्य-
दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरे सुपर ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। वहीं, अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह ओमरजई गेंदबाजी के लिए आए। पहली गेंद पर स्टब्स ने छक्का लगाया, दूसरी गेंद पर स्टब्स ने एक रन लिया, तीसरी गेंद पर मिलर ने दो रन लिए, चौथी-पांचवीं गेंद पर मिलर फिर छक्के लगाए, आखिरी गेंद पर मिलर ने दो रन लिए और कुल स्कोर 23 रन बना। अफगानिस्तान को जीत के लिए 24 रन बनाने होंगे।
अफगानिस्तान की बैंटिंग-
अफगानिस्तान के लिए दूसरे सुपर ओवर में मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह ओमरजई बल्लेबाजी के लिए आए हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज गेंदबाजी कर रहे हैं।
पहली गेंद खाली रही, दूसरी गेंद पर नबी कैच आउट, तीसरी-चौथी और पांचवीं गेंद पर गुरबाज ने फिर छक्का लगाया। स्कोर 18 रन है। अगली गेंद वाइड रही। आखिरी गेंद पर गुरबाज कैच आउट हो गए और अफगानिस्तान चार रन से मैच हार गया है।
अन्य ख़बरें जानें-
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



