Rewari CIA Team: रेवाड़ी सीआईए टीम ने तीन साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी और फायरिंग का है आरोप

Rewari CIA Team: सीआईए रेवाड़ी की टीम ने वर्ष 2022 में गांव औलांत में हुई चोरी और फायरिंग के मामले में तीन साल से फरार…

Rewari CIA Team: रेवाड़ी सीआईए टीम ने तीन साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी और फायरिंग का है आरोप

Rewari CIA Team:

सीआईए रेवाड़ी की टीम ने वर्ष 2022 में गांव औलांत में हुई चोरी और फायरिंग के मामले में तीन साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जिला पलवल के गांव घाघोट निवासी ओमबीर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर 2022 की रात गांव औलांत में ओमप्रकाश के घर चोरी हुई थी। चोर बक्सा लेकर भाग रहे थे। पीछा करने पर आरोपियों ने विजय पंच पर गोली चला दी थी और नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए थे। इससे पहले आरोपी रविंद्र और महेश कुमार के घरों में भी चोरी कर चुके थे। पुलिस ने इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जिनमें जिला अलवर, मुरैना, गुरुग्राम और फरीदाबाद के आरोपी शामिल हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया था कि सभी आरोपी फरवरी 2023 में गांव बासदूदा में लूट का प्रयास कर चुके थे और फायरिंग कर फरार हो गए थे। अब फरार आरोपी ओमबीर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें जानें-

पंजाब सरकार द्वारा किसानों की आय में वृद्धि करने और फसली विविधता को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि-प्रसंस्करण यूनिटों का विस्तार

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *