Rewari Suicide:
हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक युवक ने मालगाड़ी के आगे कुदकर आत्महत्या कर दी। बताया जा रहा है कि व्यक्ति किसान था। मौत के कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। मृतक की पहचान कोसली निवासी राकेश के रूप में हुई है। 45 साल का राकेश खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।
दो दिन बाद हुई शव की शिनाख्त-
जांच अधिकारी सत्यपाल ने बताया कि घटना की सूचना 1 मार्च को कोसली रेलवे स्टेशन के पास से रेलवे पुलिस, रेवाड़ी को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। दो दिन बाद मंगलवार को परिजनों ने शव की पहचान की, जिसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
स्पष्ट कारण सामने नहीं-
आत्महत्या के पीछे कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। जीआरपी पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। साथ ही परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर अन्य सुराग जुटाए जा रहे हैं, ताकि इस दुखद कदम के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।
अन्य ख़बरें जानें-
Amritsar Poster Controversy: अमृतसर में बीजेपी नेता जगमोहन सिंह राजू के पोस्टरों पर विवाद



