Republic Day Celebration: नवांशहर में 77 वें गणतंत्र दिवस पर सेहत मंत्री ने फहराया राष्ट्रिय ध्वज, शहीद भगत सिंह को भेंट की श्रद्धांजलि

Punjab Republic Day Celebration: नवांशहर में 77 वें गणतंत्र दिवस को लेकर पंजाब के सेहत कैबिनेट मंत्री डॉ बलबीर सिंह जी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।…

Republic Day Celebration: नवांशहर में 77 वें गणतंत्र दिवस पर सेहत मंत्री ने फहराया राष्ट्रिय ध्वज, शहीद भगत सिंह को भेंट की श्रद्धांजलि

Punjab Republic Day Celebration:

नवांशहर में 77 वें गणतंत्र दिवस को लेकर पंजाब के सेहत कैबिनेट मंत्री डॉ बलबीर सिंह जी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इससे पहले कैबिनेट मंत्री डॉ बलबीर सिंह शहीद भगत सिंह जी के पैतृक गांव खटकड़ कलां में उनकी समारक पर पहुंचकर शहीद भगत सिंह जी को श्रद्धांजलि भेंट की। इस मौके उन्होंने मार्च पास्ट का निरक्षण किया और वहीं पुलिस टूकडीयों से सलामी ली । इस मौके देश के शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानी परिवारो और पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया। इस मौके अलग अलग विभाग की झाकीयां पेश की गई।

डॉ. अम्बेडकर जी को किया नमन-

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कहा कि आज पूरा देश अपना 77 वां गणतंत्र दिवस मनाया। आज के दिन भारत देश का संविधान लागू हुआ था। उन्होंने कहा कि आज शहीद भगत सिंह जी के स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि भेंट करते हुए बहुत खुशी हो रही है। कैबिनेट मंत्री जी ने अपने भाषण में यहां उन्होंने समूह देश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई भी दी और संविधान के निर्माता डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जी को भी नमन किया वहीं उन्होंने पंजाब सरकार की उपलब्धियों की लोगों को जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान ने जो सारे वादा किया सभी पूरा किया । बेरोजगारी नौजवान को नौकरी भी दिया गया। नवांशहर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है जो कि 300 करोड़ की लागत से यह बहुत जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा ।

अन्य ख़बरें जानें-

Kapurthala 77th Republic Day: कपूरथला में 77वां गणतंत्र दिवस का धूमधाम से आयोजन, डिप्टी कमिश्नर ने किया जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के सा

https://www.youtube.com/live/ghZ7vcjYSbg?si=U-W0U6o2fPVEMJzh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *