Badshah Tateeree Song Controversy:
मशहूर रैपर बादशाह (आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया ) अपने गाने के चलते नये विवाद में फंस गये हैं। विवाद हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’ (Tateeree) पर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने समन जारी कर तलब किया है। आयोग ने बादशाह पर गाने में हरियाणवी बच्चियों को यूनिफॉर्म में बस के ऊपर चढ़ाकर डांस कराने, स्कूल के बैग फेंकवाने और उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल दर्शाने के आरोप हैं। बादशाह को 13 मार्च को आयोग के सामने पेश होने को कहा गया है।
रिलीज के बाद विवाद-
टटीरी हरियाणवी सिंगर की बेटी ने गाया था। बादशाह की इस पर नजर पड़ी तो इसे गाकर, शूटिंग जींद जिले में की। गीत एक मार्च को रिलीज हुआ था। गाने में कैथल की रहने वाली बॉक्सर सिमरन जागलान की भी आवाज है। वह हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी हैं। यह गीत रिलीज होने के बाद रैप के बोल और फिल्मांकन पर विवाद हुआ है।
Badshah Song Controversy, विवाद क्यों?
बृहस्पतिवार की रात को जयहिंद सेना के प्रमुख नवीन जयहिंद ने सोशल मीडिया पर बादशाह के गाए इस गाने और उसके फिल्मांकन के दृश्यों पर कड़ी आपत्ति जताई। शिकायत में बादशाह के रैप की लाइन ‘आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने’ पर आपत्ति उठाई है। उन्होंने कहा कि इस गाने में गंदी शब्दावली का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही स्कूल ड्रेस में बच्चियों को स्कूल बैग फेंकते हुए दिखाया गया।

बादशाह के गीत में छोटी-छोटी बच्चियां हरियाणा के सरकारी स्कूल की यूनिफॉर्म पहने हुए हैं। उन्हें अपनी किताबें व बस्ते फेंकते हुए और पढ़ाई से दूर भागते हुए दिखाया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि गाने के ये सीन और शब्द समाज में गलत संदेश दे रहे हैं कि पढ़ाई जरूरी नहीं है। बच्चे गलत और भद्दी भाषा को आम बात समझ सकते हैं। खासकर जब छोटे बच्चों को स्कूल की यूनिफॉर्म में ऐसा करते हुए दिखाया जाता है, तो इससे दूसरे बच्चे भी पढ़ाई से दूर हो सकते हैं।
अन्य ख़बरें जानें-
UPSC Final Result: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी



