Rajpura ATM Robbery:
राजपुरा-कालका रोड पर मंगलवार सुबह लुटेरों ने एटीएम को निशाना बनाया। लुटेरों ने एक्सिस बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर नकदी लेकर फरार हो गए। घटना सुबह 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि, एक सफेद रंग की कार एटीएम के बाहर आकर रुकी। कार से निकले लुटेरे अत्याधुनिक गैस कटर के साथ एटीएम में प्रवेश किया और फिर मशीन के उस हिस्से को काट दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी गुरसेवक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के लिए विशेष फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया, जिन्होंने मौके महत्वपूर्ण सबुत जुटाए। थाना प्रभारी गुरसेवक सिंह ने कहा कि, हमने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं जो संदिग्ध रास्तों पर लगे कैमरों को खंगाल रही हैं। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
अन्य ख़बरें जानें-
Indian in Iran-US-Israel Conflict: ईरान-अमेरिका-इसराइल के युद्ध बीच दुबई



