Rahul Gandhi letter to President Murmu: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चिट्ठी लिखी है. राहुल ने पश्चिम बंगाल के प्रभावित उम्मीदवारों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Murmu) जी से हस्तक्षेप की अपील की है. उन्होंने राष्ट्रपति से आग्रह किया है कि वे राज्य सरकार से इस मामले पर तत्काल कदम उठाने के लिए कहें, ताकि न्यायपूर्ण तरीके से चयनित शिक्षकों को अपनी नौकरी जारी रखने का अवसर मिल सके.
राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, “मैंने भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को पत्र लिखकर उनसे पश्चिम बंगाल के हजारों योग्य शिक्षकों के मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।”
न्यायपालिका द्वारा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया रद्द किये जाने के बाद जिन लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा. उन्होंने आगे लिखा, “मैंने उनसे अनुरोध किया है कि वे सरकार से अपील करें कि निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को उनकी सेवाएं जारी रखने की अनुमति दी जाए।”
हजारों शिक्षकों के भविष्य पर खतरा
दरअसल, पश्चिम बंगाल में हजारों योग्य शिक्षकों का भविष्य अनिश्चित हो गया है, क्योंकि कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा की गई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है. इस फैसले के बाद, जिन उम्मीदवारों को उचित और पारदर्शी तरीके से चयनित किया गया था, उनकी नौकरियां अब खतरे में हैं. कई उम्मीदवारों का कहना है कि वे सालों से शिक्षकों की भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और कड़ी मेहनत के बाद चयनित हुए थे, लेकिन अब उनकी मेहनत और उम्मीदों पर पानी फिर गया है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



