Rahul Gandhi on Budget: बजट 2026 को लेकर राहुल गांधी बोले- बजट भारत के असली संकटों से आंखें मूंदे हुए

Rahul Gandhi on Union Budget 2026-27: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि 2026-27 का केंद्रीय बजट ‘भारत…

Rahul Gandhi on Budget: बजट 2026 को लेकर राहुल गांधी बोले- बजट भारत के असली संकटों से आंखें मूंदे हुए

Rahul Gandhi on Union Budget 2026-27:

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि 2026-27 का केंद्रीय बजट ‘भारत के असली संकटों से आंखें मूंदे हुए’ है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर कहा कि देश में युवा बेरोज़गार हैं, मैन्युफैक्चरिंग में गिरावट आ रही है (Rahul Gandhi on Budge) और किसान संकट में हैं. फिर भी बजट में इन मुद्दों को नज़रअंदाज़ किया गया है.

राहुल गांधी ने कहा, युवा बिना नौकरी के हैं. मैन्युफैक्चरिंग गिर रही है. निवेशक पूंजी निकाल रहे हैं. घरेलू बचत कम हो रही है. किसान संकट में हैं. वैश्विक स्तर पर बड़े झटकों की आशंका है, लेकिन इन सबको अनदेखा किया गया है. उन्होंने आगे लिखा, यह ऐसा बजट है जो दिशा सुधार से इनकार करता है और भारत के वास्तविक संकटों को नहीं देखता.

अन्य ख़बरें जानें-
PM Modi on Budget: बजट के बाद बोले पीएम मोदी – 140 करोड़ नागरिक तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर ही संतुष्ट नहीं
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *