Punjab: पुर्तगाल में पंजाब के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत: परिवार ने सरकार से की शव भारत लाने की अपील

Punjabi Youth Accident in Portugal: पंजाब के जिला गुरदासपुर के गांव रायचक के 32 साल के नौजवान की पुर्तगाल में मौत हो गई. मौत की…

Punjabi Youth Accident in Portugal:

पंजाब के जिला गुरदासपुर के गांव रायचक के 32 साल के नौजवान की पुर्तगाल में मौत हो गई. मौत की खबर सुनकर परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार वालों ने सरकार से नौजवान की लाश भारत लाने की अपील की. बताया जा रहा है कि युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है. युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी.

परिवार की शव को वापिस लाने की अपील-

मृतक के परिवार वालों और रिश्तेदारों ने बताया कि मृतक जुगराज सिंह करीब 3 साल पहले रोजी-रोटी कमाने के लिए पुर्तगाल गया था. 10 दिसंबर को सड़क हादसे में नौजवान जुगराज सिंह की मौत हो गई, बताया कि वह एक गरीब परिवार से था. परिवार वालों ने भारत सरकार और पंजाब सरकार से मांग की कि जुगराज सिंह की लाश भारत भेजी जाए. अगर लाश भारत आती है तो सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार मृतक जुगराज सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा. वहीं, मृतक के परिवार वालों ने पंजाब सरकार से मांग की कि सरकार को चाहिए कि युवाओं को पंजाब में ही ज़्यादा से ज़्यादा रोज़गार दिया जाए ताकि पंजाब के युवा विदेश न जाएं.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *