Punjab Women Commission:
पंजाब विधानसभा से शुरु हुए कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैरा का एक इंटरनेट मीडिया पर दिया गया बयान के विवाद पर पंजाब महिला आयोग ने भी अपने स्तर पर कार्यवाही की है। इसके अलावा विधानसभा में भी उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर चुकी है। लेकिन वंही विधायक (Punjab Women Commission) अपने बयान पर टिके हैं।
स्टेटस रिपोर्ट जमा करने का आदेश
पंजाब राज्य महिला आयोग ने “पंजाब राज्य महिला आयोग अधिनियम, 2001” की धारा 12 के तहत अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए यह नोटिस लिया है। आयोग ने एसएसपी कपूरथला को निर्देश दिया है कि इस मामले की जांच तुरंत अधीक्षक (Superintendent of Police) स्तर के अधिकारी से करवाई जाए। सुखपाल सिंह खैरा और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को 12 मार्च 2026 को सुबह 11:30 बजे आयोग के कार्यालय में पेश करने और स्टेटस रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया गया है।
Punjab Women Commission, विधानसभा में भी हंगामा
प्रताप सिंह बाजवा के माफी मांगने के बाद ऐसा लग रहा था की बात यहीं खत्म हो जाएगी। लेकिन आम आदमी पार्टी की विधायक इंद्रजीत मान और सरबजीत कौर अपनी सीटों पर खड़े होकर सुखपाल सिंह खैहरा के बयान का विरोध करने लगी और उन्होंने कहा कि बेशक प्रताप सिंह बाजवा ने इसकी माफी मांग ली हो लेकिन उनका यह बयान माफी योग्य नहीं है इसे लोगों में लेकर जाया जाएगा साथ ही उन्होंने खेहरा के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। मसला बढ़ते देखकर स्पीकर ने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए मुल्तवी कर दी।
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



