Punjab: सिद्धू मूसेवाला की मां ने क्रिश्चियन समुदाय को भेजा 10 लाख का नोटिस, 15 दिन के अंदर माफी मांगने का मांग

Sidhu MooseWala Mother Notice: सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने क्रिश्चियन ग्लोबल एक्शन कमेटी को भेजो लीगल नोटिस. कमेटी ने तेजस्वी मिन्हास भाना सिद्धू…

Sidhu MooseWala Mother Notice:

सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने क्रिश्चियन ग्लोबल एक्शन कमेटी को भेजो लीगल नोटिस. कमेटी ने तेजस्वी मिन्हास भाना सिद्धू और सिद्धू मूसे वाला की मां चरण कौर का पुतलों को जलाया था. हालांकि कमेटी द्वारा की गई प्रेस वार्ता में मांगी गई थी माफी. लीगल नोटिस में माफी नामा देने और 10 लाख रुपए भी दिने की बात कही है.

15 दिन में सार्वजनिक माफी मांगने का मांग-

नोटिस में पूछा गया है कि आखिर किसके इशारे पर उनका पुतला लाया गया और जलाने की कोशिश की गई. नोटिस में कमेटी से 15 दिन के अंदर बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने, इसे अखबारों व सोशल मीडिया पर एक महीने तक प्रकाशित करने और 10 लाख की क्षतिपूर्ति देने की मांग की गई है.

धारा 356 के तहत दर्ज होगा केस-

चेतावनी दी गई है कि समय पर माफी न मांगने पर बीएनएस की धारा 356 के तहत केस दर्ज कराया जाएगा, जिसमें 2 साल जेल तक का प्रावधान है. 10 दिसंबर को डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन के दौरान गलती से चरण कौर का पुतला लाने की बात क्रिश्चियन समुदाय पहले ही मान चुका है, लेकिन इस घटना से सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसकों में काफी नाराजगी है.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *