Punjab SC Commission: एस.सी. कमीशन द्वारा जातिसूचक शब्द प्रयोग करने संबंधी एस.एस.पी. अमृतसर से रिपोर्ट तलब

चंडीगढ़, 05 फरवरीः पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने एक मामले में स्वतः संज्ञान (सू मोटो नोटिस) लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.) अमृतसर से…

एस.सी. आयोग द्वारा दलित छात्र को प्रवेश न देने के मामले में राजिंदर कॉलेज बठिंडा की प्रिंसिपल तलब

चंडीगढ़, 05 फरवरीः

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने एक मामले में स्वतः संज्ञान (सू मोटो नोटिस) लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.) अमृतसर से रिपोर्ट मांगी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि अमृतसर में अनुसूचित जातियों से संबंधित विभिन्न संगठनों द्वारा एक व्यक्ति को नौकरी से निकाले जाने के विरोध में धरना लगाया गया था। उस धरने के दौरान एक पुलिस अधिकारी द्वारा धरना देने वालों के खिलाफ जातिसूचक शब्दों के प्रयोग करने का मामला सोशल मीडिया तथा प्रिंट मीडिया के माध्यम से उनके ध्यान में आया है।

उन्होंने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए इस संबंधी 10 फरवरी, 2026 को एस.पी. हरपाल सिंह को इस मामले संबंधी रिपोर्ट सहित तलब किया गया है।

अन्य ख़बरें जानें-

‘गैंगस्टरां ते वार’ 17वाँ दिन: पंजाब पुलिस ने 681 स्थानों पर छापेमारी; 274 गिरफ्तार, 341वें दिन 95 नशा तस्कर गिरफ्तार

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *