Punjab Rainfall: पंजाब में रात से भारी बारिश के और ओलावृष्टि का क्रम लगातार जारी, जलमगन हुई सड़कें, जानिए क्या है मौसम का हाल?

Punjab Rainfall Today: पंजाब में देर रात से बरसात हो रही है। कई इलकों में तेज बरसात के बीच ओलावृष्टि भी हुई है। मौसम विभाग…

Punjab Rainfall Today

Punjab Rainfall Today:

पंजाब में देर रात से बरसात हो रही है। कई इलकों में तेज बरसात के बीच ओलावृष्टि भी हुई है। मौसम विभाग ने पंजाब में आज 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं, भारी बारिश और ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट जारी किया था। शनिवार को भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और ओलावृष्टि व तेज हवाओं के दौरान बाहर निकलने में एहतियात रखने की अपील की है। तेज हवाओं से बिजली और पेड़ों को नुकसान का खतरा है। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने की संभावना जताई गई है। शहरी क्षेत्रों में जलभराव की चेतावनी दी गई है।

समराला में डूबी सड़कें-

समराला में गुरुवार रात से लगातार आठ घंटे से बारिश का क्रम जारी है। जिसकी वजह से शहर में बिजली नहीं है। शहर की सड़कें बारिश के पानी से भरी हुई हैं। लोग अपने घरों में बैठे हैं। आज बसंत पंचमी का त्योहार भी है, जिसकी वजह से बच्चों और युवाओं में पतंग उड़ाने का बहुत उत्साह है। लेकिन बारिश की वजह से वे अपने घरों में बैठे हैं। बाजारों में दुकानदार अपनी दुकानों को बारिश के पानी से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। सड़कों पर ट्रैफिक भी पूरी तरह से बंद है।

जालंधर में जलभराव-

जालंधर शहर की कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव के चलते वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। जगह-जगह गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से कई वाहन अनियंत्रित होकर पलटते नजर आए, जिससे हादसों का खतरा भी बढ़ गया। सड़कों की यह बदहाल स्थिति सरकार के विकास कार्यों से जुड़े दावों पर सवाल खड़े कर रही है।

अन्य ख़बरें जानें-

Gurdwara Sri Fatehgarh Sahib: गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में शिरोमणि 

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *