CASO Operation in Moga by Punjab:
मोगा के थाना कोट ईसे खां के मुख्य अधिकारी एसआई जनक राज अपनी टीम के साथ CASO ऑपरेशन (CASO Operation in Moga by Punjab) के तहत गांव मस्तेवाला से दौलेवाला की ओर जा रहे थे. दोपहर करीब 2 बजकर 10 मिनट पर गांव दौलेवाला की तरफ से आ रही एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई. कार चालक ने अपना नाम जंड सिंह पुत्र बाज सिंह, निवासी दौलेवाला बताया.
NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज-
तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से पारदर्शी लिफाफे में हेरोइन और सीट के नीचे से हथियार व कारतूस बरामद किए गए. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा नंबर 286, दिनांक 27.12.2025 के तहत NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि बरामद हेरोइन और हथियार उसे उसके बेटे सुखविंदर सिंह उर्फ जिंदू से मिले थे. पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.
CASO Operation in Moga by Punjab पुलिस ने आरोपी के कब्जे से क्या मिला-
01 किलो 25 ग्राम हेरोइन,
03 पिस्टल .30 बोर मैगजीन सहित,01 बड़ा खाली मैगजीन,
31 जिंदा कारतूस .30 बोर,
एक सियाज कार नंबर UP-16-CK-4336 (सफेद रंग) और 01 मोबाइल फोन बरामद किया है.
नशा विरोधी मुहिम के दौरान यह सफलता-
मोगा के थाना कोट ईसे खां पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हेरोइन और अवैध हथियार बरामद किए हैं. डी.आई.जी. फरीदकोट रेंज नीलांबरी जगदले विजे आई.पी.एस. और एस.एस.पी. मोगा अजय गांधी आई.पी.एस. के नेतृत्व में चलाई जा रही नशा विरोधी मुहिम के दौरान यह बड़ी सफलता हासिल की गई. एस.पी. (इन्वेस्टिगेशन) मोगा बाल कृष्ण सिंगला पी.पी.एस. की सुपरविजन और डी.एस.पी. धर्मकोट श्री जसविंदर सिंह पी.पी.एस. की अगुवाई में थाना कोट ईसे खां की पुलिस पार्टी ने सीएएसओ ऑपरेशन के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया.



