Punjab LPG Gas Crisis:
ईरान – इजरायल युद्ध के बीच LPG गैस को लेकर दिक्कतों को लेकर लोगों में परेशानी बढ़ रही है। वंही सरकार और अधिकारी बार-बार कह रहे कि गैस की कोई कमी नहीं है। लेकिन जमीनी स्तर पर देखें तो सिलेंडरों की कमी, कमर्शियल गैस सिलेंडर के बाद अब लोगो को घरेलू गैस की सप्लाई में भी आ रही परेशानी आ रही है। गैस बुकिंग वाली साईट बंद होने के कारण लोग हो रहे परेशान है।
बुकिंग नहीं हो रही
पठानकोट में स्थानीय लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि, जब वह गैस की बुकिंग करने की कोशिश करते है तो उन्हें आगे से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा। इस कारण उनकी बुकिंग भी नहीं हो रही। नई गाइडलाइन के चलते पहले 25 दिनों के बाद बुकिंग होगी और फिर कितने दिनों के बाद गैस मिलेगी इस कोई निश्चित समय सीमा भी नहीं है। जिस के चलते लोगों को भरी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अजनाला की गैस एजेंसी के मालिक बिक्रमजीत सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि लोगों को घबराहट का माहौल नहीं बनाना चाहिए। लोगों को इस तरह भीड़ नहीं लगानी चाहिए, बल्कि अपने सिलेंडर ऑनलाइन बुक करने चाहिए।
कारोबार बंद होने की कगार पर
वंही कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी के कारण ढाबा मालिकों और अन्य व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कारोबार बंद होने की कगार पर हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अगर कुछ और दिनों तक गैस उपलब्ध नहीं हुई, तो वे अपनी रोजी-रोटी चलाने के लिए डीज़ल या लकड़ी जलाएंगे। कुछ लोगों का कहना है कि वे दो-तीन दिनों से गैस एजेंसी आ रहे थे, लेकिन बुकिंग नहीं हो रही थी। ऑनलाइन बुकिंग के नंबर अभी भी बंद हैं। वहीं दूसरी ओर, गैस एजेंसी के कर्मचारियों का कहना है कि गैस की आपूर्ति शुरू हो गई है, अब लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
अन्य ख़बरें जानें-
Ludhiana Youth Dide in War: लुधियाना के नौजवान की यूक्रेन-रूस युद्ध में मौत
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



