Ladhowal Toll Plaza Rates: पंजाब- लाडोवाल टोल प्लाजा के रेट बढ़े:अब ₹5 ज्यादा देने होंगे; कैशलेन परमानेंट बंद, डिजिटली भुगतान करना होगा

Ladhowal Toll Plaza Rates Hiked: पंजाब के सबसे महंगे व व्यस्त लाडोवाल टोल प्लाजा के रेट आज, से फिर बढ़ गए। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ…

Ladhowal Toll Plaza Rates: पंजाब- लाडोवाल टोल प्लाजा के रेट बढ़े:अब ₹5 ज्यादा देने होंगे; कैशलेन परमानेंट बंद, डिजिटली भुगतान करना होगा

Ladhowal Toll Plaza Rates Hiked:

पंजाब के सबसे महंगे व व्यस्त लाडोवाल टोल प्लाजा के रेट आज, से फिर बढ़ गए। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने लाडोवाल टोल प्लाजा के लिए नए रेट जारी कर दिए हैं। टोल रेट में 5 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। साथ ही टोल पर कैश लेन भी बंद कर दी है। अब सभी वाहनों को डिजिटल माध्यम से भुगतान करना होगा। पिछले साल भी 1 अप्रैल से टोल रेट बढ़े थे और रेट में 5 रुपए की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी।

कार-जीप के लिए अब देने होंगे 225 रुपए

टोल मैनेजर विपिन राय ने बताया कि NHAI की ओर से 27 मार्च को जारी नोटिफिकेशन के आधार पर दरों में संशोधन किया गया है। लाडोवाल प्लाजा पर कार/जीप/वैन को सिंगल साइड के लिए अब 220 रुपए के बजाय 225 रुपए देने होंगे। वहीं, राउंड ट्रिप (आने-जाने) के लिए 335 की जगह 340 रुपए चुकाने होंगे।

अन्य ख़बरें जानें-

Ludhiana Factory Blast: लुधियाना में पटाखा फ़ैक्टरी में धमाका

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *