पिछड़े श्रेणियों, अल्पसंख्यक वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध : संदीप सैनी

चंडीगढ़, 28 जनवरी: पंजाब पिछड़ा वर्ग भूमि विकास एवं वित्त निगम (बैकफिंको) द्वारा राज्य के पिछड़े वर्गों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और अल्पसंख्यक वर्गों…

चंडीगढ़, 28 जनवरी: पंजाब पिछड़ा वर्ग भूमि विकास एवं वित्त निगम (बैकफिंको) द्वारा राज्य के पिछड़े वर्गों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और अल्पसंख्यक वर्गों के व्यक्तियों के आर्थिक स्तर को ऊपर उठाने के उद्देश्य से स्वरोज़गार स्थापित करने तथा विद्यार्थियों को देश और विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। यह जानकारी बैकफिंको के चेयरमैन   संदीप सैनी ने दी।

उन्होंने बताया कि पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यक वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए पंजाब सरकार निरंतर प्रयासरत है।

सैनी ने बताया कि बैकफिंको द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान एन.एम.डी. योजना के अंतर्गत पंजाब राज्य के अल्पसंख्यक वर्ग (सिख, मुस्लिम, ईसाई, पारसी, बौद्ध और जैन) के लोगों को 1 अप्रैल 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक 256 लाभार्थियों को 8.25 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने पंजाब के पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यक वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के युवाओं से अपील की कि वे स्वरोज़गार शुरू करने के लिए बैकफिंको से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *