CM Bhagwant Mann on Arvind Kejriwal Delhi Excise Case:
दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले में अदालत अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को राहत मिली। इस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फैसले का स्वागत किया है। दिल्ली की रोज एवेन्यू कोर्ट से कथित भ्रष्टाचार मामले में ‘आप’ सुप्रीमो केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बरी किया। जिसके बाद सीएम मान ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट लिख फैसले को “सच की जीत” बताया।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा, “सच की हमेशा जीत होती है। ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली की माननीय अदालत द्वारा शराब घोटाले मामले में बरी कर दिया गया है। माननीय अदालत के इस फैसले ने सच्चाई को सबके सामने ला दिया है।
सच की हमेशा जीत होती है।
‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जी और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी को दिल्ली की माननीय अदालत द्वारा शराब घोटाले मामले में बरी कर दिया गया है। माननीय अदालत के इस फैसले ने सच्चाई को सबके सामने ला दिया है। समय के साथ बाकी सभी मामलों की… https://t.co/d6Z1FQagHW
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) February 27, 2026
समय के साथ बाकी सभी मामलों की सच्चाई भी सामने आ जाएगी। इंकलाब ज़िंदाबाद।” सीएम मान के इस ट्वीट के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं और समर्थकों ने फैसले को न्याय की जीत बताया है। वहीं विपक्षी दलों ने मामले पर संयम बरतते हुए कहा है कि वे अदालत के आदेश का विस्तृत अध्ययन करेंगे।
अन्य ख़बरें जानें-
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



