Punjab CM Mann:
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से अपील की है कि जब वे जब वे अकाल तख्त साहिब पर पेश हों तो सभी चैनलों पर उसका लाइव टेलीकास्ट होना चाहिए.
यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी.
लाइव टेलीकास्ट किया जाए-
सीएम ने एक्स पर लिखा कि मुझे पूरी दुनिया से मैसेज आ रहे हैं कि 15 जनवरी को जब संगत गोलक का हिसाब लेगी तो सभी चैनलों पर उसका लाइव टेलीकास्ट होना चाहिए. मैं भी पूरी दुनिया की संगत की भावनाओं को समझता हूं. जत्थेदार साहिब से प्रार्थना करता हूं
ਪੂਰੀ ਦੁਨੀਆ ਚੋਂ ਮੈਨੂੰ ਸੁਨੇਹੇ ਆ ਰਹੇ ਨੇ ਕਿ 15 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਜਦੋਂ ਸੰਗਤ ਵੱਲੋਂ ਗੋਲਕ ਦਾ ਹਿਸਾਬ- ਕਿਤਾਬ ਲੈ ਕੇ ਜਾਵਾਂਗੇ..ਸਾਰੇ ਚੈਨਲਾਂ ਤੇ live telecast ਹੋਣਾ ਚਾਹੀਦੈ..ਮੈਂ ਵੀ ਦੁਨੀਆਂ ਭਰ ਦੀ ਸੰਗਤ ਦੀ ਭਾਵਨਾ ਨੂੰ ਸਮਝਦੇ ਹੋਏ ਜਥੇਦਾਰ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਬੇਨਤੀ ਕਰਦਾ ਹਾਂ ਕਿ ਮੇਰੇ ਸਪੱਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦਾ ਸਿੱਧਾ ਪ੍ਰਸਾਰਣ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਕਿ…
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) January 8, 2026
कि मेरी बात का लाइव टेलीकास्ट किया जाए ताकि संगत पल-पल और पैसे-पैसे से जुड़ी रहे. मिलते हैं 15 जनवरी को..सबूत के साथ.
15 जनवरी को होना है पेश –
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को 15 जनवरी को व्यक्तिगत रूप से पेश होना है. जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने मुख्यमंत्री को अपना पक्ष स्पष्ट करने के लिए निर्धारित तिथि पर अकाल तख्त साहिब में उपस्थित होने को कहा है. श्री अकाल तख्त साहिब को सिखों की सर्वोच्च अदालत कहा जाता है.



