Punjab: पंजाब के पंचायत चुनाव में बवालः अकाली दल और भाजपा ने लगाया धांधली का आरोप, उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल से रोकने के आरोप

Punjab Election Controversy: पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के नामाकन का आज आखिरी दिन है. इस अखिरी दिन आज पंजाब एवं हरियाणा…

Punjab Election Controversy:

पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के नामाकन का आज आखिरी दिन है. इस अखिरी दिन आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई, जिसमें चुनाव में धांधली, पुलिस दुरुपयोग और विपक्षी उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने से रोकने के गंभीर आरोपों लगाए हैं. यह याचिका शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने दाखिल की है.

शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी की याचिका सूचीबद्ध-

हाई कोर्ट इस पर कुछ देर में सुनवाई होगी. इसी मुद्दे पर भाजपा द्वारा दायर दूसरी याचिका को भी सूचीबद्ध किया गया है, और अदालत ने दोनों मामलों की एक साथ सुनवाई करने का निर्णय लिया है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा द्वारा अपने DSPs और अन्य अधिकारियों के साथ एक वायरल कॉन्फ्रेस कॉल में विपक्षी दलों, विशेषकर शिअद के संभावित उम्मीदवारों को नामांकन केंद्र तक पहुँचने से रोकने की पूर्व-नियोजित रणनीति बनाई गई.

उम्मीदवारों को घरों, गावों और रास्तों में ही रोकने का कोशिश-

इसमें दावा किया है कि इस कॉल में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि विपक्षी उम्मीदवारों को घरों, गावों और रास्तों में ही रोक दिया जाए ताकि वे नामांकन दाखिल न कर सकें. याचिका में इसे एक “संगठित साज़िश और चुनाव प्रक्रिया को पटरी से उतारने का प्रयास” बताया गया है तथा अदालत से त्वरित हस्तक्षेप की मांग की गई है.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *