पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाता सूची प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा

चंडीगढ़, 5 फरवरी: पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने कल शाम राज्य के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों-सह-डिप्टी कमिश्नरों के साथ बैठक कर मतदाता…

Punjab CEO

चंडीगढ़, 5 फरवरी: पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने कल शाम राज्य के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों-सह-डिप्टी कमिश्नरों के साथ बैठक कर मतदाता सूचियों के प्रबंधन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक के दौरान पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता मैपिंग गतिविधियों की समीक्षा करते हुए निर्वाचन जानकारी के योजनाबद्ध कवरेज, शुद्धता और समय पर अपडेट सुनिश्चित करने हेतु जिला-वार प्रगति की भी समीक्षा की।

बैठक के अवसर पर उन्होंने स्पष्ट रूप से पहचान में न आने वाली फोटो और गलत प्रविष्टियों से संबंधित मामलों के समाधान पर विशेष जोर देते हुए निर्वाचन फॉर्मों के संग्रह और निपटारे की स्थिति की भी समीक्षा की। इस दौरान जिला अधिकारियों को निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार ऐसे मामलों का तुरंत निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही ई.आर.ओ. नेट पर आवेदनों की लंबित स्थिति (पेंडेंसी) पर भी विस्तृत चर्चा की गई और मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूचियों की एकरूपता एवं शुद्धता बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी तथा आवेदनों के शीघ्र निपटारे की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ईसीआई नेट पर “बुक ए कॉल” सुविधा के बारे में जागरूकता फैलाने के महत्व पर भी जोर दिया, जिसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) पारदर्शी एवं समयबद्ध शिकायत निवारण के लिए मतदाताओं को कॉल-बैक सहायता प्रदान करते हैं।

इसके अतिरिक्त डेमोग्राफिकल सिमिलर एंट्रीज (डीएसई) से संबंधित मुद्दों की भी समीक्षा की गई तथा जिलों को डुप्लीकेट प्रविष्टियों से बचने और निर्वाचन रिकॉर्ड की विशिष्टता सुनिश्चित करने हेतु पूरी सावधानी से सत्यापन करने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *