Punjab Assembly Session
पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। सोमवार को गैस किल्लत के मुद्दे को जोरदार तरीके से विधासभा में उठाया गया। सत्र शुरू होने से पहले ही आम आदमी पार्टी के विधायक और मंत्री विधानसभा भवन के बाहर इकट्ठा हुए और सिलेंडर की कमी को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी कर केंद्र सरकार की नीतियों को इस समस्या के लिए जिम्मेदार बताया। प्रदर्शन के दौरान विधायक और मंत्री विरोध दर्ज कराने के लिए विशेष चोला पहनकर पहुंचे थे।
सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो वे उसी चोले में सदन के भीतर भी बैठ गए। सदन में इस तरह विरोध का प्रदर्शन करने पर स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि सदन की मर्यादा बनाए रखना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है। इसके बावजूद कुछ समय तक आप विधायक अपने विरोध पर डटे रहे।
विधानसभा में दूध और खाद्य पदार्थों में मिलावट का मामला भी उठा। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने अब तक कार्रवाई की रिपोर्ट सबमिट की। मंत्री अमन अरोड़ा ने इसे लेकर विशेषज्ञों की समिति गठित करने की मांग की है।
सदन में प्रश्नकाल के दौरान सड़कों और रास्तों के बीच में खंभे लगाए जाने का मामला भी उठा। स्पीकर ने कहा कि ऐसी अधिकारियों को कोई अवॉर्ड दिया जाना चाहिए। मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि शिकायत आएगी तो कार्रवाई करेंगे। हम सभी 60 सब डिविजनलों में काम शुरू कर रहे हैं। कुल 100 सब डिवीजनों में काम होना है। सारे खंभे शिफ्ट किए जाएंगे। तारों को भी बदला जाएगा। बिजली का पूरा नया ढांचा तैयार किया जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि सोहाना में भाई गुरजीत सिंह खालसा टंकी पर चढ़े हुए हैं। सरकार बेअदबी को लेकर कोई कानून क्यों नहीं लेकर आती है। सिलेक्ट कमेटी को प्रस्ताव भेजे आठ महीने हो गए हैं। सरकार इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें कि कब यह कानून आएगा। यह गंभीर मामला है।
आप विधायक अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि लुधियाना में नशा छुड़ाओ केंद्रों पर बेड की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र में 18 बेड है, जिनकी संख्या बढ़ाकर 50 से 100 बेड किया जाना चाहिए। ताकि बच्चों का इलाज करवाया जा सके। साथ ही एलपीजी संकट पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विदेश नीति फेल हो गई है।
कांग्रेस विधायक बरिंदरमीत पाहड़ा ने कहा कि वित्त मंत्री ने पुरानी पेंशन स्कीम का वादा किया था। पैसे बहुत हैं तो इसकी घोषणा की जानी चाहिए। अब तक इसे लागू किया नहीं किया गया है।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें
अन्य ख़बरें जानें-
Raja Sabha Election: राज्यसभा चुनाव को लिए 11 बजे से मतदान शुरू
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



