Progressive Punjab Summit: मोहाली में प्रोग्रेसिव पंजाब समिट का आगाज, टाटा स्टील, हीरो, आर्सेलर मित्तल, ट्राइडेंट, जेएसडब्ल्यू ग्रुप समेत कई कंपनियों ने लिये हिस्सा

Progressive Punjab Summit in Mohali: प्रोग्रेसिव पंजाब समिट का आगाज शुक्रवार को मोहाली में हुआ। इसमें टाटा स्टील, हीरो इंटरप्राइजेज, आर्सेलर मित्तल ग्रुप, ट्राइडेंट ग्रुप,…

Progressive Punjab Summit: मोहाली में प्रोग्रेसिव पंजाब समिट का आगाज, टाटा स्टील, हीरो इंटरप्राइजेज, आर्सेलर मित्तल ग्रुप, ट्राइडेंट ग्रुप, जेएसडब्ल्यू ग्रुप समेत कई कंपनियों ने लिये हिस्सा

Progressive Punjab Summit in Mohali:

प्रोग्रेसिव पंजाब समिट का आगाज शुक्रवार को मोहाली में हुआ। इसमें टाटा स्टील, हीरो इंटरप्राइजेज, आर्सेलर मित्तल ग्रुप, ट्राइडेंट ग्रुप, जेएसडब्ल्यू ग्रुप समेत करीब एक दर्जन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। समिट के मुख्य अतिथि आम आपमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया।

जेएसडब्ल्यू का 3000 करोड़ रुपये के निवेश का भरोसा

इस समिट के पहले दिन जेएसडब्ल्यू ग्रुप ने पंजाब में करीब 3000 करोड़ रुपये के निवेश का भरोसा दिलाया। टाटा स्टील के मैनेजिंग डायरेक्टर टीवी नरेन्द्रन ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब में उन्होंने इंडस्ट्री लगाई है। पंजाब उनके लिए नया है लेकिन यहां के लोग उनके लिए नए नहीं हैं। जेएसडब्ल्यू ग्रुप सज्जन जिंदल ने सत श्री अकाल से अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि 60 के दशक में उनके पिता ने हिसार में स्टील इंडस्ट्री लगाई थी। उस समय प्रताप सिंह कैरों होते थे। हिसार पंजाब का हिस्सा था और कैरों ने ही उनकी इंडस्ट्री का नींव पत्थर रखा था।उसके बाद से उनके पिता ने पीछे मुड़ कर कभी नहीं देखा।

जिंदल ने कहा कि आने वाले 15 वर्षों में भारती की अर्थव्यवस्था 20 ट्रिलियन डालर की हो जाएगी। विश्व की तीसरी आर्थिक अर्थव्यवस्था तो हम एक दो सालों में ही हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि आम तौर पर पंजाब को लोग कृषि राज्य के रूप में ही देखते हैं लेकिन पंजाब इंडस्ट्रियल राज्य भी है। आज एआई और मशीन लर्निंग है लेकिन लुधियाना में यह जुगाड़ टेक्नोलाजी होती थी। संभवतः जुगाड़ से ही एआई और मशीन लर्निंग आई है। उन्होंने कहा कि राजपुरा में उनकी इंडस्ट्री है लेकिन वह जल्द ही 3000 करोड़ रुपये निवेश करके पंजाब में बड़ा प्लांट लगाएंगे।

आर्सेलर मित्तल के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी मित्तल, हीरो इंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील कान्त मुंजाल, माधव कृष्णा सिंघानिया ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर जेके सीमेंट लि. यामाजाकी फूमियो इकनोमिक मिनिस्टर जापान इन इंडिया, राजिंदर गुप्ता चेयरमैन ट्राइडेंट ग्रुप विक्रमजीत सिंह साहनी, निवृति राय इंडियन सीईओ इनवेस्ट इंडिया आदि इनवेस्ट पंजाब में हिस्सा ले रहे हैं।

अन्य ख़बरें जानें-

Iran-Israel War Update: ईरान के सुप्रीम लिडर का पहला बयान

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *