PM Modi Malaysia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया के दौरे पर रवाना, पीएम अनवर इब्राहिम से करेंगे मुलाक़ात

PM Modi Malaysia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दो दिन के दौरे पर मलेशिया रवाना हो गए. इस यात्रा से पहले पीएम मोदी ने…

PM Modi Malaysia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया के दौरे पर रवाना, पीएम अनवर इब्राहिम से करेंगे मुलाक़ात

PM Modi Malaysia Visit:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दो दिन के दौरे पर मलेशिया रवाना हो गए. इस यात्रा से पहले पीएम मोदी ने साफ संकेत दिए कि भारत अब मलेशिया के साथ रक्षा, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और नवाचार जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करना चाहता है. रवाना होने से पहले जारी बयान में प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी सांझा की.

इब्राहिम के निमंत्रण पर मलेशिया-

उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, अपने मित्र प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर मैं मलेशिया की यात्रा पर जा रहा हूं… मलेशिया ऐसा देश है, जिसके साथ भारत के गहरे और व्यापक संबंध रहे हैं… मलेशिया में बड़ी और सक्रिय भारतीय प्रवासी आबादी रहती है. उन्होंने आगे लिखा, मलेशिया में भारतीय मूल के 30 लाख लोग रहते हैं, जो कि दुनिया में भारतीयों के सबसे बड़े प्रवासी समुदाय का प्रतिनिधित्व करता है. मलेशिया की प्रगति में उनका महत्वपूर्ण योगदान और दोनों देशों के बीच दोस्ती में उनकी भूमिका हमारी ऐतिहासिक दोस्ती की मजबूत बुनियाद बनाती है.

PM Modi Malaysia Visit-

मलेशिया में भारत के उच्चायुक्त बीएन रेड्डी ने कहा, प्रधानमंत्री की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग पर विशेष ध्यान देना है. दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 20 अरब डॉलर पहुंच चुका है. यात्रा के एजेंडे में 10वां भारत-मलेशिया सीईओ फ़ोरम, सीईसीए की समीक्षा और आसियान-भारत फ़्री ट्रेड एग्रीमेंट में हुई प्रगति पर चर्चा शामिल है.

अन्य ख़बरें जानें-

ਹਾਲੀਵੁੱਡ ਅਦਾਕਾਰਾ ਹੈਲੀ ਬੇਰੀ ਚੌਥੀ ਵਾਰ ਚੜ੍ਹੇਗੀ ਵਿਆਹ ਦੇ ਮੰਡਪ: ਵੈਨ ਹੰਟ ਨਾਲ ਮੰਗਣੀ ਦੀ ਕੀਤੀ ਪੁਸ਼ਟੀ

24/7 LIVE न्यूज़ अपडेट के लिए लिविंग इंडिया न्यूज़ से जुड़े रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *