Hindi Diwas 2025:
14 सितंबर को हर वर्ष राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है. 14 सितंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था. इसी ऐतिहासिक दिन को सम्मान देने के लिए 1953 से हिंदी दिवस मनाया जाने लगा. हिंदी केवल भारत की नहीं, बल्कि यह विदेशों में भी भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व कर रही है. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने भी शुभकामवाएं दी.
हिन्दी को ‘पहचान और संस्कारों की धरोहर’ बताया है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, आप सभी को हिन्दी दिवस की अनंत शुभकामनाएं. हिन्दी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी पहचान और संस्कारों की जीवंत धरोहर है. इस अवसर पर आइए, हम सब मिलकर हिन्दी सहित सभी भारतीय भाषाओं को समृद्ध बनाने और उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक गर्व के साथ पहुंचाने का संकल्प लें. विश्व पटल पर हिन्दी का बढ़ता सम्मान हम सबके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है.
अमित शाह ने एक्स पर लिखा, आज़ादी के आंदोलन से लेकर आपातकाल के मुश्किल दिनों तक, हिन्दी ने देशवासियों को एक सूत्र में बांधने में अहम भूमिका निभाई है. हिन्दी सभी भाषाओं को साथ लेकर ‘विकसित’ और भाषाई रूप से ‘आत्मनिर्भर’ भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाती रहेगी.
ऐसे देश हैं, जहां हिंदी भाषा बोली जाती है.
दुनियाभर में 60 करोड़ से अधिक लोग हिंदी बोलते हैं और यह विश्व की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है. कई विदेशी देशों में भी हिंदी बोलने वालों की बड़ी आबादी है. हिंदी दिवस के मौके पर ऐसी ही विदेशी जगहों के बारे में जानते हैं, जहां हिंदी भाषा बोली जाती है. भारत के अलावा 10 देश ऐसे हैं, जहां हिंदी भाषी लोग आसानी से मिल जाएंगे.
भारत के बाहर हिंदी बोले जाने वाले प्रमुख देश
- नेपाल: हिंदी को नेपाल की दूसरी सबसे लोकप्रिय भाषा माना जाता है. भारत से सटे इस देश में आपको हर जगह हिंदी भाषी लोग मिल जाएंगे. नेपाल की आधिकारिक भाषा नेपाली है लेकिन यहां आसानी से मैथिली, भोजपुरी और हिंदी बोलने वाले लोग मिल जाते हैं.
2. कनाडा: कनाडा में अंग्रेजी और फ्रांसीसी भाषा के साथ ही हिंदी भाषा भी बोली जाती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनाडा में हिंदी बोलने वाले लोगों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है. यहाँ हिंदी भाषी बड़ी संख्या में हैं, खासकर टोरंटो और वैंकूवर में.
3. फिजी: खूबसूरत द्वीप फिजी दक्षिण प्रशांत महासागर के मेलोनेशिया में स्थित है. फिजियन हिंदी यहां की आधिकारिक भाषाओं में से एक है. यहां उत्तर पूर्वी भारत के लोग बसे हैं जो बखूबी हिंदी बोलना जानते हैं.
4. पाकिस्तान: 1947 से पहले भारत और पाकिस्तान एक ही देश का हिस्सा थे. हालांकि विभाजन के बाद हिंदुस्तान से अलग होकर पाकिस्तान देश बना. इसलिए पाकिस्तान में कई ऐसे मुस्लिम परिवार रहते हैं जो विभाजन के बाद भारत छोड़कर सीमा पार चले गए. इन लोगों को हिंदी बोलना भी आता है.
5. बांग्लादेश: भारत से सटे बांग्लादेश में हिंदी भाषा के जानकार लोग मिल जाएंगे. वर्षों पहले बांग्लादेश भारत का ही अंग था. बाद में बांग्लादेश स्वतंत्र राष्ट्र बन गया.
6. मॉरीशस: हर साल भारत से बड़ी संख्या में पर्यटक मॉरीशस की यात्रा करते हैं. यहां एक तिहाई लोग हिंदी भाषा बोलते हैं. भले ही अंग्रेजी और फ्रेंच मॉरीशस में संसद की आधिकारिक भाषा हैं और अधिकांश मॉरीशस के लोग मूल भाषा के रूप में क्रियोल बोलते हैं. यहां हिंदी स्कूलों में पढ़ाई जाती है.
7. संयुक्त राज्य अमेरिका: अमेरिका जैसा देश, जिसे अंग्रेजी भाषा माना जाता है, वह हिंदी भाषी लोगों का तीसरा सबसे बड़ा समूह है. अमेरिका में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी हिंदी भाषा को जीवंत बनाए हुए हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां लगभग 6 लाख से ज्यादा लोग हिंदी भाषा बोलते हैं.
8. यूके (ब्रिटेन): ब्रिटेन में भारतीय समुदाय हिंदी में मीडिया, फिल्म और साहित्य से जुड़ा है. वैसे तो यूके में हिंदी आधिकारिक भाषा नहीं है लेकिन कुछ भारतीय प्रवासी और छात्र हिंदी भाषा सीखते और बोलते हैं. ब्रिटेन में भारतीय प्रवासी की वृद्धि के साथ हिंदी का प्रचलन भी बढ़ा है.



