DM Randhawa Post-mortem: डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के शव का आज पोस्टमार्टम, परिवार ने आरोपियों की गिरफ़्तारी और उन पर की गई कार्रवाई पर सवाल उठाए

DM Gagandeep Singh Randhawa’s Post-mortem पंजाब वेयरहाउस के जिला मैनेजर रहे गगनदीप सिंह रंधावा के खुदकुशी मामले आज उनके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मामले…

DM Randhawa Post-mortem: डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के शव का आज पोस्टमार्टम, परिवार ने आरोपियों की गिरफ़्तारी और उन पर की गई कार्रवाई पर सवाल उठाए

DM Gagandeep Singh Randhawa’s Post-mortem

पंजाब वेयरहाउस के जिला मैनेजर रहे गगनदीप सिंह रंधावा के खुदकुशी मामले आज उनके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मामले में सोमवार को पूर्व मंत्री लाल सिंह भुल्लर को पुलिस ने सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। शव आज अमृतसर के मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस में पुलिस टीम की कड़ी निगरानी में लाया गया। परिवार के सदस्य भी मौके पर मौजूद थे। मीडिया से मृतक के भाई वरिंदर पाल सिंह ने कहा कि, पोस्टमार्टम पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। इस दौरान मजिस्ट्रेट की देखरेख में पूरी वीडियोग्राफी की जाएगी। परिवार की तरफ से एक फोटोग्राफर भी मौजूद रहेगा। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि परिवार चाहता है कि जाँच पूरी तरह से निष्पक्ष और वैज्ञानिक हो, ताकि सच सामने आ सके।

CBI जाँच की मांग

परिवार ने एक बार फिर इस मामले में CBI जाँच की माँग दोहराई। वरिंदर पाल सिंह ने कहा कि शुरू से ही उनकी मुख्य माँग किसी केंद्रीय एजेंसी द्वारा जाँच कराए जाने की रही है। उन्हें उम्मीद है कि गृह मंत्री अमित शाह इस मामले में हस्तक्षेप करेंगे। उनका मानना ​​है कि केवल CBI जाँच से ही निष्पक्ष और विश्वसनीय नतीजे सामने आ सकते हैं। इसके अलावा, उन्होंने अब तक पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में कितने लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। आगे क्या कार्रवाई की गई है, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। हालाँकि कुछ गिरफ़्तारियों के बारे में जानकारी मिली है, लेकिन परिवार का कहना है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ़्तार किया जाना चाहिए। परिवार ने प्रशासन से माँग की है कि सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए।

क्या है पूरा मामला

गगनदीप सिंह रंधावा ने शुक्रवार रात को जहरीला पदार्थ निगला था। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने मरने से पहले एक वीडियो बनाया जिसमें पंजाब के मंत्री लालजीत भुल्लर का नाम लिया था। वीडियो सामने आने के बाद सीएम ने तुरंत मंत्री का इस्तीफा ले लिया था। इसके बाद विभिन्न राजनीतिक पार्टियों और परिवार का दबाव बढ़ा तो भुल्लर, उसके पिता और उसके पीए के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें जानें-

Punjab Former Minister Arrest: पंजाब में पुलिस ने पूर्व मंत्री ललजीत सिंह भुल्लर को किया गिरफ्तार, जानिए क्यों हुई गिरफ्तारी और अमित शाह को क्यों लिखी चिट्ठी?

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *