लंदन दौरे पर पीएम मोदी, ब्रिटिश पीएम थेरेसा से मिले पीएम मोदी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 5 दिवसीय विदेश दौरे के दूसरे पड़ाव में ब्रिटेन पहुंचे | बुधवार सुबह करीब 4 बजे पीएम मोदी लंदन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 5 दिवसीय विदेश दौरे के दूसरे पड़ाव में ब्रिटेन पहुंचे | बुधवार सुबह करीब 4 बजे पीएम मोदी लंदन पहुंचे और दोपहर करीब डेढ़ बजे पीएम मोदी ने ब्रिटेन की पीएम थेरेसा मे से मुलाकात की | इसके बाद मोदी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, प्रिंस चार्ल्स से भी मुलाकात करेंगे |

modi

ब्रिटिश पीएम थेरेसा से मिले पीएम मोदी 

मुलाकात के दौरान ब्रिटिश पीएम थेरेसा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अपने देशवासियों के लिए हम साथ में काम करेंगे | वहीं पीएम मोदी ने कहा कि इंटरनेशनल सोलर एलाएंस में ब्रिटेन के आने से इसकी ताकत बढ़ेगी | साथ ही जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में सहायता मिलेगी |

narendra-modi-theresa

अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई

मुलाकात के दौरान दोनों के बीच अलगाववाद, सीमा पार आतंकवाद, वीजा सहित साझा हितों के अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई | इसके अलावा अवैध शरणार्थियों को वापस भेजने वाले वाले एक समझौता ज्ञापन का आधिकारिक तौर पर नवीनीकरण किया जा सकता है, इस MOU की अवधि 2014 को समाप्त हो गई थी |

pm-modi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *