PM Modi Assam Visit:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम दौरे पर है। उन्होंने मोरान बाईपास पर 4.2 किलोमीटर लंबी हाईवे एयरस्ट्रिप का उद्घाटन किया। पीएम मोदी नई दिल्ली से चाबुआ एयरफोर्स बेस पहुंचे और वहीं से एयरस्ट्रिप पर उतरकर प्रदर्शन का जायजा लिया। यह एयरस्ट्रिप आपात स्थितियों में फाइटर जेट, ट्रांसपोर्ट और हेलीकॉप्टर के लिए वैकल्पिक रनवे का काम (PM Modi Assam Visit) करेगी।

इस दौरान डिब्रूगढ़ में मोरान बाईपास पर बनी इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ईएलएफ) पर भारतीय वायुसेना ने अपने जांबाज लड़ाकू विमानों का अद्भुत हवाई प्रदर्शन दिखाया। इससे असम में इस साल चुनाव को लेकर सियासत में गर्माहट बढ़ गई है। इसके साथ प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन भी किया।
6-लेन का आधुनिक पुल का उद्घाटन-

यह पुल गुवाहाटी को नॉर्थ गुवाहाटी से जोड़ता है। यह पूर्वोत्तर भारत का पहला एक्स्ट्राडोज्ड पुल है। यह 6-लेन का आधुनिक पुल करीब 3,030 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसके बनने से गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी के बीच यात्रा समय घटकर सिर्फ 7 मिनट रह जाएगा।
PM Modi Assam Visit, पूर्वोत्तर भारत में पहली सुविधा-
हाईवे एयरस्ट्रिप ईएलएफ पूर्वोत्तर भारत में अपनी तरह की पहली सुविधा है। यह आपात परिस्थितियों में फाइटर जेट, ट्रांसपोर्ट और हेलीकॉप्टर के लिए वैकल्पिक रनवे का काम करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने इस हवाई प्रदर्शन का सीधे निरीक्षण किया। इस हवाई प्रदर्शन में भारतीय वायुसेना के पायलटों ने ईएलएफ पर सटीक टेकऑफ और लैंडिंग का प्रदर्शन किया।
अन्य ख़बरें जानें-
Pulwama Attack: 2019 के पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर जम्मू हाई अलर्ट पर, जानिए क्या है कारण?



