Punjab-Haryana Weather update: पंजाब-हरियाणा के कई राज्यों में सुबह हल्की बूंदाबांदी; अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना

Punjab-Haryana Weather update: पंजाब में आज तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन आज एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. जिसके चलते अमृतसर में…

Punjab-Haryana Weather update: पंजाब में आज तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन आज एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. जिसके चलते अमृतसर में सुबह हल्की बारिश हुई. आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर बदलेगा.(Punjab-Haryana Weather update)

हालांकि, यह सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. राज्य (Punjab Weather update) में सबसे अधिक तापमान रूपनगर में 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम केंद्र के अनुसार आज तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन अगले 2-3 दिनों में पंजाब में तापमान 4 डिग्री तक बढ़ सकता है.

पश्चिमी विक्षोभ का असर 28 तक रहेगा
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज से पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। शुरुआत में इसका असर पहाड़ी इलाकों में दिखेगा. जम्मू-कश्मीर में 25 से 28 तारीख तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इसके साथ ही हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में 26 से 28 तारीख तक मौसम में बदलाव आएगा.(Punjab-Haryana Weather update)

इस पश्चिमी विक्षोभ का असर 26 तारीख के बाद दिखेगा. पंजाब में 26 से 28 फरवरी तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के आसपास के जिलों गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, एसएएस नगर और नवांशहर में 26 जनवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं हरियाणा (Haryana Weather update) में मौसम में लगातार बदलाव के चलते सोमवार सुबह धुंध रही. वहीं मंगलवार से मौसम में बदलाव होगा. दो दिन तक हवाएं चलने के साथ ही 27 से एक मार्च तक कहीं-कहीं बूंदाबांदी और वर्षा की संभावना है. सोमवार को कुछ जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India news  के साथ 24/7 Live 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *