International Conference on Democracy: चुनाव प्रबंधन संस्थाओं के प्रमुखों ने लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन-2026 में लिया भाग, वैश्विक चुनौतियों पर हुआ विचार-विमर्श हुआ

International Conference on Democracy: 42 चुनाव प्रबंधन संस्थाओं (ई.एम.बी.) के प्रमुखों ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन…

International Conference on Democracy

International Conference on Democracy:

42 चुनाव प्रबंधन संस्थाओं (ई.एम.बी.) के प्रमुखों ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आई.आई.सी.डी.ई.एम. – 2026) में भाग लिया। इस संबंध में आयोजन की शुरुआत मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने की।

इस आयोजन में लगभग 60 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें चुनाव प्रबंधन संस्थाओं के प्रमुख तथा कई देशों के राजदूत/हाई कमिश्नर शामिल थे।  चुनाव प्रबंधन संस्था प्रतिभागियों के लिए एक ऐसा मंच है, जहां लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर उच्च-स्तरीय विचार-विमर्श के लिए चुनाव प्रबंधन संस्थाओं के प्रमुख तथा वरिष्ठ नेता, राजदूत/हाई कमिश्नर एक ही स्थान पर एकत्र होते हैं।

भारत की ओर से वर्ष 2026 के दौरान अंतरराष्ट्रीय आई.डी.ई.ए. के चेयरपर्सन के रूप में विषय संबंधी प्राथमिकताएं साझा की गईं। चुनाव प्रबंधन संस्था के नेताओं तथा देश के प्रतिनिधियों ने लोकतंत्र और चुनाव प्रशासन के सामने वैश्विक चुनौतियों के बारे में अपने विचार साझा किए।

अन्य ख़बरें जानें- Punjab Vigilance Bureau: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए हवलदार को रंगे हाथों पकड़ा
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *