Patiala Thar Accident: पटियाला में थार का कहर, कई लोगों को कुचला, शराब पीकर थे बताए जा रहे थार सवार

Patiala Thar Accident: पटियाला लॉ यूनिवर्सिटी के पास सोमवार शाम को एक भयानक हादसा हुआ है। इस हादसे में एक थार गाड़ी ने कई लोगों…

Patiala Thar Accident:

पटियाला लॉ यूनिवर्सिटी के पास सोमवार शाम को एक भयानक हादसा हुआ है। इस हादसे में एक थार गाड़ी ने कई लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हादसे में एक महिला (Patiala Thar Accident) की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि उन्होंने उचित कार्रवाई की है। थार में सवार दो युवक अभी तक फरार है।

Patiala Thar Accident,दो के टूटे पैर-

जिसमें दो माइग्रेंट्स के पैर टूट गए और एक एक्टिवा सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला का नाम सुखविंदर कौर बताया जा रहा है उनकी उम्र 45 साथ थी। वे पिछले 10/12 साल से थापर कॉलेज में केयर टेकर का काम कर रही थी। महिला बख्शीवाल की रहने वाली थी। उसकी डेड बॉडी पटियाला के सरकारी राजिंदरा हॉस्पिटल ले जाई गई।

शराब पीकर चला रहे थे गाड़ी –

थार ड्राइवर को लोगों ने पीटने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सौंप दिया। थार सवार के दो साथी फरार बताए जा रहे हैं। लोगों ने कहा कि वे शराब पीकर पूरी तरह खुश थे। पकड़ा गया युवक NRI बताया जा रहा है। महिला के घरवालों ने थाने के बाहर हंगामा किया। उनका कहना था कि पुलिस ने धीमी कार्रवाई की। इस मौके पर थाना इंचार्ज सुखदेव ने कहा कि हम युवक के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। मेडिकल जांच हो गई है और जरूरी कार्रवाई की गई है।

अन्य  ख़बरों जानें-  Himachal Panchayat Elections: हिमाचल में 30 अप्रैल से पहले होंगे पंचायत चुनाव, तैयारी मे जुटी सरकार, 31 जनवरी को पूरा हो रहा कार्याकाल
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *