Password Breach: ऑनलाइन लीक हुए 183 मिलियन पासवर्ड, जानिए कैसे चेक करें क्या आपका Gmail भी हो गया है हैक तो कैसे बचें?

Gmail Password Data Leak: हाल के दिनों की सबसे बड़ी साइबर सुरक्षा घटनाओं में से एक में, एक बड़े डेटा उल्लंघन ने कथित तौर पर…

Gmail Password Data Leak:

हाल के दिनों की सबसे बड़ी साइबर सुरक्षा घटनाओं में से एक में, एक बड़े डेटा उल्लंघन ने कथित तौर पर 1.83 अरब से ज़्यादा ईमेल और पासवर्ड संयोजनों को ऑनलान डेटा ब्रीच की खबरें इंटरनेट यूजर्स को परेशानी में डाल दिया है. दरअसल, हाल ही में हुए एक बड़े डेटा ब्रीच में करीब 183 मिलियन ईमेल अकाउंट्स और पासवर्ड्स लीक हो गए हैं. इनमें Google के Gmail अकाउंट्स भी शामिल बताए जा रहे हैं.

ऑस्ट्रेलियाई साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट ट्रॉय हंट, जो Have I Been Pwned वेबसाइट चलाते हैं, ने बताया कि यह लीक डेटा करीब 3.5 टेराबाइट का है. इस डेटा में 16.4 मिलियन ऐसे ईमेल एड्रेस हैं जो पहले कभी किसी ब्रीच में शामिल नहीं हुए थे.

क्या Gmail हैक हुआ है?

Google ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि Gmail के हैक होने की खबरें गलत हैं. कंपनी के प्रवक्ता के मुताबिक, यह किसी एक प्लेटफॉर्म पर हुआ हमला नहीं है, बल्कि ‘infostealer’ मालवेयर के जरिए इंटरनेट पर फैले डेटा का हिस्सा है, जो यूजर्स के ईमेल एड्रेस, पासवर्ड और वेबसाइट एड्रेस को चोरी करता है.

अकाउंट लीक हुआ या नहीं, ऐसे चेक करें-

यूजर्स HaveIBeenPwned.com वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते हैं. वहां बस अपना ईमेल आईडी डालना होता है, और वेबसाइट आपको बताएगी कि आपका अकाउंट किसी ब्रीच में मिला है या नहीं. मेल लीक हो गया तो क्या करें.

अगर आपका ईमेल “compromised” दिखाता है, तो तुरंत ये कदम उठाएं.

पासवर्ड बदलें – नया, स्ट्रॉन्ग और यूनिक पासवर्ड सेट करें. Two-Factor Authentication (2FA) ऑन करें ताकि कोई भी अनजान लॉगिन ब्लॉक हो जाए. किसी भी संदिग्ध लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक करने से बचें. जहां-जहां एक ही पासवर्ड इस्तेमाल किया है, उन सभी जगहों पर भी उसे अपडेट करें.

कैसे चोरी हुए ये पासवर्ड?

यह डेटा Stealer Logs से निकला है यानी ऐसा मालवेयर जो आपके कंप्यूटर या फोन में घुसकर लॉगिन डिटेल्स चुरा लेता है. जब कोई यूजर Gmail जैसी वेबसाइट पर लॉगिन करता है, तो यह सॉफ्टवेयर उसकी जानकारी चोरी करके हैकर्स के सर्वर पर भेज देता है. Google ने यूजर्स से अपील की है कि वे 2-Step Verification चालू करें. साथ ही Passkeys का इस्तेमाल करें, जो पासवर्ड से ज्यादा सुरक्षित हैं. किसी भी संदिग्ध ईमेल या वेबसाइट से सावधान रहें.

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *