Parliament: संसद में आज VB–G Ram G बिल पासः कल से चली चर्चा खत्म, विपक्षी सांसदों ने निकाला विरोध मार्च

VBG-RamG-Bill Pass: संसद में आज विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल यानी VB–G Ram G पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने…

VBG-RamG-Bill Pass:

संसद में आज विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल यानी VB–G Ram G पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने लोकसभा में विस्तार से जवाब दिया. इस दौरान विपक्ष बिल के विरोध में जमकर नारेबाजी की. विपक्षी सांसद वेल में पहुंच गए और कागज फेंके. लेकिन इन सब के बीच विपक्ष के भारी हंगामे के बाबजूद लोकसभा से ‘वीबी-जी-राम-जी’ विधेयक पारित हो गया है और ओम बिरला ने कार्यवाही स्थगित कर दी.

बिल ध्वनिमत से पास-

शिवराज सिंह चौहान चर्चा के दौरान कहा, नरेगा का नाम पहले पहले महात्मा गांधी के नाम पर नहीं रखा गया. वो तो पहले नरेगा थी. बाद में जब 2009 के चुनाव आए तब चुनाव और वोट के कारण महात्मा गांधी याद आए। बापू याद आए। तब उसमें जोड़ा गया महात्मा गांधी. इसके बाद सदन में ‘VB-जी राम जी बिल’ बिल ध्वनिमत से पास हो गया. इससे पहले विपक्ष ने इस बिल के विरोध में संसद परिसर में मार्च निकाला. इसमें विपक्ष के 50 से ज्यादा सांसदों ने हिस्सा लिया और VB-G-RAM-G बिल वापस लेने के नारे लगाए.

कल भी बिल पर 14 घंटे हुई चर्चा –

बुधवार को लोकसभा में VB-G-RAM-G बिल पर 14 घंटे चर्चा हुई. कार्यवाही देर रात 1:35 बजे तक चली. इसमें 98 सांसदों ने हिस्सा लिया. विपक्ष ने मांग की कि प्रस्तावित कानून को स्टैंडिंग कमेटी के पास भेजा जाए। यह 20 साल पुराने MGNREG एक्ट की जगह लेगा.

विपक्षी ने विधेयक के खिलाफ निकाला विरोध मार्च-

विपक्षी सांसदों ने गुरुवार को संसद भवन परिसर के अंदर जी-राम जी विधेयक के खिलाफ विरोध मार्च निकाला. इसे वापस लेने की मांग की. महात्मा गांधी एनआरईजीए’ के विशाल बैनर के पीछे, वह प्रेरणा स्थल पर गांधी प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च करते हुए सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद और सड़कों पर सरकार के इस कदम का विरोध करने का संकल्प लिया.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *