Bihar Pappu Yadav Arrest: बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव देर रात गिरफ्तार, राहुल और प्रियंका ने उठाए सवाल, जानिए क्या है मामला?

Bihar Pappu Yadav Arrest: बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को पुलिस मे शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया. आधी रात को पटना पुलिस ने…

Bihar Pappu Yadav Arrest: बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव देर रात गिरफ्तार, राहुल और प्रियंका ने उठाए सवाल, जानिए क्या है मामला?

Bihar Pappu Yadav Arrest:

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को पुलिस मे शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया. आधी रात को पटना पुलिस ने घर से पप्पू यादव को अरेस्ट किया. पप्पू यावव को पुलिस ने 35 साल पुराने मामले में बेल टूटने पर अरेस्ट किया. पुलिस का कहना था कि यह 31 साल पुराने मामले में कोर्ट के वारंट पर कार्रवाई थी, लेकिन सांसद ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया. पप्पू यादव कल यानी शुक्रवार रात करीब 11 बजे लोकसभा सत्र खत्म होने के बाद दिल्ली से पटना पहुंचे थे. ठीक उसी समय पटना पुलिस की टीम उनके घर पहुंच गई.

जवाबदेही मांगने वाली आवाज़ को डराया-

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है. राहुल गांधी ने कहा कि पप्पू यादव को इसलिए गिरफ़्तार किया गया ताकि ‘जवाबदेही मांगने वाली हर आवाज़ को डराया और दबाया जा सके. राहुल ने पोस्ट किया, पटना में नीट की आकांक्षी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उसके बाद की पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर सिस्टम की गहरी सड़ांध को उजागर कर दिया है. पीड़ित परिवार ने जब निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की, तो वही पुराना बीजेपी-एनडीए मॉडल सामने आ गया- केस को भटकाओ, परिजनों को प्रताड़ित करो और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण दो.

सरकार से प्रश्न पुछने पर जेल-

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, पटना के हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप और हत्या का मामला झकझोर देने वाला है. यह केस सामने आने के बाद सरकार का रवैया उससे भी ज्यादा खौफ़नाक है. एफ़आईआर दर्ज होने से लेकर जांच और कार्रवाई तक सबकुछ संदिग्ध बना दिया गया है. यह सब किसे बचाने के लिए किया जा रहा है? हाथरस, उन्नाव से लेकर अंकिता भंडारी और पटना तक. जहां भी महिलाओं के साथ अत्याचार होता है, भाजपा की सरकारें पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह जो आरोपों से घिरा हो उसके साथ खड़ी हो जाती हैं. इस केस में आवाज उठा रहे सांसद पप्पू यादव जी की गिरफ्तारी इसी असंवेदनशील रवैये की एक और कड़ी है.

अन्य ख़बरें जानें-

20 years of ‘Rang De Basanti’: ਆਮਿਰ ਖਾਨ ਸਮੇਤ ਪੂਰੀ ਸਟਾਰਕਾਸਟ ਨੇ ਮਨਾਇਆ ਜਸ਼ਨ, ਯੈਲੋ ਹੁਡੀਜ਼ ‘ਚ ਨਜ਼ਰ ਆਏ ਕਲਾਕਾਰ

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *