Amritsar Blast: अमृतसर में थाने के बाहर धमाके से लोगों में दहशत, थाने में विस्फोटक फैंक दो युवक फरार, जांच में जुटी पुलिस

Amritsar Blast Outside Police Station पंजाब के जिले अमृतसर में देहात क्षेत्र भिंडी सैदा थाने के बाहर धमाके की सूचना मिली है। पुलिस अधिकारियों का…

Amritsar Blast: अमृतसर में थाने के बाहर धमाके से लोगों में दहशत, थाने में विस्फोटक फैंक दो युवक फरार, जांच में जुटी पुलिस

Amritsar Blast Outside Police Station

पंजाब के जिले अमृतसर में देहात क्षेत्र भिंडी सैदा थाने के बाहर धमाके की सूचना मिली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को हुई इस धमाके को अभी तक इस घटना को ग्रेनेड हमला नहीं माना जा रहा है। इसे एक मामूली धमाका बताया जा रहा है। हालांकि विस्फोट की प्रकृति और परिस्थितियों को देखते हुए जांच के सभी पहलुओं पर गंभीरता से काम किया जा रहा है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी में इसे ग्रेनेड हमले की आशंका से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी फिलहाल (Amritsar Blast) इस बात से इनकार कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक थाने के पास पहुंचे और वहां किसी विस्फोटक वस्तु को फेंक कर फरार हो गए। वस्तु गिरते ही जोरदार धमाका हुआ। घटना के तुरंत बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक इस घटना को ग्रेनेड हमला नहीं माना जा रहा है। इसे एक मामूली धमाका बताया जा रहा है। हालांकि विस्फोट की प्रकृति और परिस्थितियों को देखते हुए जांच के सभी पहलुओं पर गंभीरता से काम किया जा रहा है।

अन्य ख़बरें जानें-

Ludhiana Congress Leader Murder: लुधियाना में कांग्रेस ब्लॉक प्रधान की हत्या

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *