Panchkula Traffic Police:
पंचकूला में यातायात नियमों के उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस ने सख्त बरती है। इसी के तहत कार्रवाई करते हुए बिना नंबर प्लेट और वैध दस्तावेजों के चल रही एक बाइक को इंपाउंड किया। इसका 26 हजार रुपये का चालान काटा है। यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों (Panchkula Traffic Police) के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।
26 हजार रुपये का चालान-
पंचकूला ट्रैफिक पुलिस की टीम ने सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार के नेतृत्व में अभयपुर, सेक्टर-19 क्षेत्र में औचक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक बाइक को रोककर जांच की गई, जिसमें पाया गया कि चालक के पास वाहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज मौजूद नहीं था। इसके अलावा बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी और वाहन मोटर वाहन अधिनियम के नियमों के अनुरूप नहीं पाया गया। नियमों के गंभीर उल्लंघन पर पुलिस ने मौके पर ही 26 हजार रुपये का चालान काटते हुए बाइक को इंपाउंड कर लिया।
Panchkula Traffic Police, कानून का उल्लंघन जान के लिए खतरा-
सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार ने बताया कि शहर में बिना दस्तावेज, बिना नंबर प्लेट, ओवरस्पीडिंग सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। ऐसे वाहन न केवल कानून का उल्लंघन करते हैं, बल्कि आमजन की जान के लिए भी खतरा बनते हैं।
सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता-
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि सड़क सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिना दस्तावेज और बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना कानूनन अपराध है, जिससे हादसों की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वाहन चलाते समय सभी वैध दस्तावेज साथ रखें। नंबर प्लेट अनिवार्य रूप से लगवाएं और यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का पालन ही सुरक्षित यात्रा की सबसे बड़ी गारंटी है।
अन्य ख़बरें जानें-
Chandigarh Murder: 21 ਸਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਬੇਰਹਿਮੀ ਨਾਲ ਕਤਲ, ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ‘ਤੇ ਵੀਡੀਓ ਪਾ ਕੇ ਦਿੱਤੀ ਸੀ ਧਮਕੀ
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



